रमेश पोवार सीनियर सिलेक्शन कमेटी में शामिल : प्रज्ञान ओझा BCCI चीफ सिलेक्टर बने, अजित अगरकर की जगह लेंगे, प्रज्ञान ने इंटरनेशनल मैचों में 140+ विकेट लिए

फोटो  : फाइल फोटो 

मुंबई , 19 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट  : स्पोर्ट्स डेस्क 

बीसीसीआई ने भारत के पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा को अजित अगरकर की जगह चीफ सिलेक्टर बनाया गया है। वही, सिलेक्शन कमेटी में अगरकर की जगह पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पोवार को शामिल किया गया है।

अब पुरुष टीम की नई चयन समिति में प्रज्ञान ओझा (चेयरमैन), शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और रमेश पोवार हैं।

ओझा का करियर :-

पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने भारत के लिए 24 टेस्ट, 18 वनडे और 6 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। बाएं हाथ के स्पिनर ने टेस्ट में 113, वनडे में 21 और टी-20 इंटरनेशनल में 10 विकेट लिए। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 47 रन देकर 6 विकेट है।

ओझा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 108 मैचों में 424 विकेट लिए। उन्होंने अपना आखिरी फर्स्ट क्लास मैच 2018 में बिहार की ओर से उत्तराखंड के खिलाफ खेला था।

इसके साथ ही IPL में वह डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेले। उन्होंने 92 मैचों में 89 विकेट लिए। 2015 के बाद से वह IPL की किसी टीम का हिस्सा नहीं रहे। ओझा सितंबर 2025 में BCCI की पुरुष चयन समिति में शामिल हुए थे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit