फोटो : फाइल फोटो
वेलिंगटन, 27 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : स्पोर्ट्स डेस्क
भारत ने तीसरे T20 मैच में न्यूज़ीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है।
इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए थे। 199 रन के टारगेट को भारत ने अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर 13.2 ओवर (80 गेंदों) में आसानी से हासिल कर लिया।
अभिषेक का शतक :-
अभिषेक ने 35 बॉल पर टी-20 इंटरनेशनल करियर का चौथा शतक लगाया। वैभव ने 19 गेंदों पर 45 रन बनाए। दोनों के बीच 43 बॉल पर 133 रन की साझेदारी हुई। इन दोनों की पार्टनरशिप के दौरान भारत ने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े।
भारत ने महज 5 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए। यह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम शतक है। भारत ने पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। 6 ओवर में भारत ने बिना विकेट खोए 118 रन बना लिए।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment