फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 01 नवंबर 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में हसामपुर के जाटवास निवासी हिमांशु नेहरा का राजस्थान रणजी टीम में चयन हुआ है। उनके चयन की खबर मिलते है गांव सहित आसपास इलाकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
दिखाया था दम:-
इससे पहले नेहरा को राजस्थान की अंडर-23 टीम का कप्तान बनाया गया था। मुंबई टीम को उसके घरेलू मैदान पर हराने वाले मुकाबले में हिमांशु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट लिए और 62 रन बनाए।
इस प्रदर्शन के बाद उन्हें राजस्थान रणजी टीम में जगह मिली। अब धर्मशाला ग्राउंड पर राजस्थान का मुकाबला हिमाचल की टीम से होगा।
ग्रामीणों ने कहा कि हिमांशु ने राजस्थान की टीम में जगह बनाकर न केवल गांव का नाम रौशन किया बल्कि यह युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने आगामी मैचों में। अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment