भारतीय टीम का न्यूजीलैंड का दौरा : वर्षा बाधित मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 रण से हराया, भारत टीम को सीरीज में 2-0 की बढ़त

 फोटो : फाइल फोटो 

वेलिंगटन, 07 नवंबर 2026
रिपोर्ट : स्पोर्ट्स डेस्क 

भारत ने वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को DLS नियम के तहत 4 रन से हरा दिया । इस जीत के साथ ही भारत 5 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से आगे हो गया है ।

टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 41 ओवर में 134 रन पर सिमट गई। डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। भारत के लिए गुरनूर बरार ने 30 रन देकर 4 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

135 रन का पीछा करते हुए भारत ने 26 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन बनाए थे, तभी बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। इस समय DLS के तहत भारत का पार स्कोर 109 रन था। टीम इससे 4 रन आगे थी और इसी आधार पर जीत मिली। श्रेयस अय्यर ने 30, केएल राहुल ने नाबाद 26 और रोहित शर्मा ने 23 रन बनाए।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit