कोटा में स्कूली बच्चे बेहोश : चंबल फर्टिलाइजर कंपनी की फैक्ट्री की गैस से स्कूली बच्चो को सांस लेने में तकलीफ, कलेक्टर बोले - जाँच कर रहे

फोटो  : फाइल फोटो

कोटा , 15 फरवरी 2025        
रिपोर्ट  : एडिटर 

कोटा में चंबल फर्टिलाइजर कंपनी की फैक्ट्री द्वारा छोड़ी गई अमोनिया गैस से स्कूली बच्चों को सांस लेने में दिक्कत होने और वे बेहोश होकर स्कूल के ग्राउंड में गिरने लगे। वही कई बच्चों को उल्टियां भी होने लगीं।

बता दे कि चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल लिमिटेड(CFCL) की फैक्ट्री के पास ही सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल स्थित है। फैक्ट्री स्कूल की बाउंड्री से अटैच है, जबकि फैक्ट्री का गेट 500 मीटर दूर है। बेहोश स्कूली बच्चों को स्कूली कर्मचारियों ने कंधे पर लेकर अस्पताल पहुंचाया।

घटना पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- CFCL कंपनी से गैस रिसाव के कारण स्थानीय सरकारी स्कूल में बेहोश हुए बच्चों को तत्काल चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराया गया है। 5 बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। 5 अभी CFCL कंपनी के अस्पताल में ही भर्ती है। 6 छात्राओं को कोटा के जेके लोन में भर्ती हैं।

उन्होंने कहा - घटना की सूचना मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी को मौके पर तत्काल भेजा गया था। जिन्होंने पूरे मामले को मॉनिटर किया है। स्कूल के 200 अन्य बच्चों के अभिभावकों से भी बात कर बच्चों की तबीयत की जानकारी ली गई है। घटना के बाद 3 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। वो आगामी तीन दिन तक बच्चों के हेल्थ का अपडेट लेते रहेंगे।

वही CFCL स्थित हॉस्पिटल के डॉ. आरके शर्मा ने बताया कि गैस रिसाव के बाद अस्पताल में 15 बच्चों, एक स्टाफ और 2 गांव वालों को लाया गया। गंभीर मरीजों में से 9 बच्चों को कोटा जिला अस्पताल रेफर किया गया।

कोटा कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने बताया- घटना का पता लगने पर सिमलिया गांव का दौरा किया। फैक्ट्री में जाकर आए हैं। बच्चों के सेहत की भी जानकारी ली है। गैस लीकेज या रिलीज को लेकर अभी तक स्पष्ट कारण सामने नहीं आए है। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को मौके पर बुलवाया है।

बरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558

Related News

Leave a Comment

Submit