भोपाल , 12 मार्च 2025
रिपोर्ट : एडिटर
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में मोहन सरकार का दूसरा पूर्ण बजट पेश किया । बजट में कोई भी नया टैक्स नहीं लगाया गया। चुनाव में गेमचेंजर साबित हुई लाड़ली बहना योजना की राशि बजट में बढ़ाए जाने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
बजट में सरकारी कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन योजना लागू किए जाने की प्रक्रिया पर विचार करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जायेगा । इसके साथ ही 1 अप्रैल 2025 से सातवें वेतनमान के महंगाई भत्ते का पुनरीक्षण किया जाएगा।
वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 39 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं। जिससे 3 लाख से ज्यादा लोगो को रोजगार मिलेगा । इसके साथ ही 11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज और 22 नए आईटीआई खोले जाने की घोषणा भी की गई है।
मिडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "यह 4 लाख 21 हजार करोड़ रुपए का अब तक का ऐतिहासिक बजट है, जिसमें सभी वर्गों के लिए पर्याप्त धनराशि रखी गई है। यह मध्य प्रदेश में विकास के लिए सभी द्वार खोलेगा।"
किसके लिए-क्या प्रावधान:-
अगले 5 वर्षो में उद्योगों को लगभग 30 हजार करोड़ के इंसेंटिव दिए जाएंगे।
गरीबी रेखा के नीचे के परिवारों के लिए योजनाओं का पैकेज दिया जाएगा। राज्य स्तरीय बीमा समिति का गठन करेंगे।
प्रदेश में 39 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं। इनसे 3 लाख से अधिक रोजगार मिलेंगे।
प्रसूति चिकित्सा, विवाह और अंत्येष्टि सहायता के अंतर्गत लगभग 3,917 करोड़ के हितलाभ दिए गए।
व्हीकल टैक्स में छूट:-
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि शहरों में ई-बसें चलेंगी। बजट में स्वास्थ्य के लिए 23 हजार 533 करोड़ का प्रावधान किया गया है। आम-जनों को वाहन स्क्रैप कराने को प्रोत्साहित करने के लिए नए वाहन क्रय करने पर मोटरयान कर में परिवहन वाहन के लिए 15 प्रतिशत तथा गैर परिवहन वाहन के लिए 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
सरकारी कर्मचारियों का बढ़ेगा DA:-
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि 1 अप्रैल 2025 को DA को संशोधित सरकार करेगी। धान पर किसानों को बोनस मिलेगा। लाड़ली बहनों की राशि नहीं बढ़ाई जाएगी। उनको अटल पेंशन योजना से जोड़ा जाएगा। हर विधानसभा में खेल स्टेडियम खोला जाएगा।
मेडिकल कॉलेजों की सीटें बढ़ेंगी:-
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि 50 जनजातीय स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए विदेश भेजा जाएगा मेडिकल कॉलेज में पीजी की 255 सीटें बढ़ाई जाएंगी।
MBBS की सीटें बढ़ेंगी:-
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के अनुसार, एमबीबीएस की 400 सीटें बढ़ाई जाएंगी। 11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज खुलेंगे। सभी शासकीय वाहनों को 15 साल की आयु के बाद पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फेसिलिटी (RVSF) के माध्यम से स्क्रैप कराया जाना अनिवार्य होगा।
एमपी में बनेगा डायनासोर जीवाश्म केंद्र:-
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि, सूबे के धार में डायनासोर जीवाश्म केंद्र बनाया जाएगा। साथ ही, खनिजों का संरक्षण भी किया जाएगा। MIT की स्थापना की जाएगी। साथ ही साथ 22 ITI कॉलेज भी खोले जाएंगे।
बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, "ज्ञान पर पूरा ध्यान दिया गया है, यह विकास और कल्याण का निरंतर अभियान है। अगर प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करना है तो हर राज्य को इसमें योगदान देना होगा। मध्य प्रदेश का बजट उसी योगदान के संकल्प के साथ आया है।"
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358147558
Leave a Comment