ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा फैसला : एक सिलेंडर डिलीवर होने के बाद दूसरा सिलेंडर 25 दिन बाद होगा बुक, सरकार ने नए LPG पार्टनर्स की तलाश की शुरू

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली, 09 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की रीफिल बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। नए नियम के अनुसार उपभोक्ता एक सिलेंडर डिलीवर होने के बाद दूसरा सिलेंडर 21 दिन के बजाय 25 दिन बाद ही बुक कर सकेंगे।

न्यूज़ एजेंसी ANI ने सरकारी सूत्रों के मुताबित, जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए LPG बुकिंग का समय 21 से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है पिछले कुछ दिनों में देखा गया कि जहां जो लोग पहले 55 दिनों में LPG सिलेंडर बुक करते थे, उन्होंने अब 15 दिनों में LPG सिलेंडर बुक करना शुरू कर दिया है।

LPG प्रोडक्शन पर जोर :-

मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच सरकार ने रिफाइनरियों को LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश दिया है। कमर्शियल कनेक्शन के बजाय घरेलू LPG को प्राथमिकता देने का आदेश दिया है।

सरकार का मानना है कि घरेलू ग्राहक हमेशा प्राथमिकता रहेंगे। सरकार ने नए LPG पार्टनर्स की तलाश शुरू कर दी है । सरकार ने अल्जीरिया, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, नॉर्वे जैसे देशों ने LPG बेचने के लिए संपर्क किया है।

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की डिलीवरी पर रोक :-

इस बीच राजस्थान में तेल कंपनियों ने रसोई गैस के घटते स्टॉक को देखते हुए कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की डिलीवरी पर अघोषित रोक लगा दी है। एजेंसियों को मैसेज करके कॉमर्शियल सिलेंडर के ऑर्डर नहीं लगाने के आदेश दिए हैं।

केवल घरेलू उपयोग के सिलेंडर की डिलीवरी पर ही फोकस करने के लिए कहा गया है। कंपनियों ने देर रात ये निर्देश जारी किए हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit