फोटो : फाइल फोटो
सीकर, 12 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
सीकर जिले के रींगस क्षेत्र के रिहायशी इलाके में पैंथर के घुस जाने से हडकंप मचा। लेपर्ड ने घर में घुसकर 65 साल की महिला पर हमला बोल दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अचानक (रिहायशी इलाके में लेपर्ड के आने से अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे नगर पालिका के वार्ड नंबर-23 स्थित कुमावत मोहल्ले में लेपर्ड को देखा गया। लेपर्ड पहले एक मकान के चौक में घुस गया। उसको देखकर परिवार के लोग घबरा गए और कमरों में घुसकर दरवाजे बंद कर लिए।
इसके बाद लेपर्ड पास ही स्थित दुसरे मकान में घुसा। वहां उसने दीपक दम्बीवाल की ताई आंची देवी (65) पर हमला कर दिया। आंची देवी के चेहरे को नोंच लिया। घायल महिला का को अस्पताल में भर्ती करवाया गया , जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
लेपर्ड की सूचना वन उपखंड प्रशासन को दी गई । जिस पर उपखंड अधिकारी ने पुलिस प्रशासन को अलर्ट किया । लेपर्ड की सूचना वन विभाग को भी दी गई ।
जेसीबी मंगवाई:-
वन विभाग जयपुर और सीकर की टीमें दोपहर करीब डेढ़ बजे पहुंचीं। लेपर्ड काफी समय से बंद पड़े सार्वजनिक भवन में घुस गया। मौके पर जेसीबी मंगवाई गई है, जो झाड़ियों और मलबे को हटा रही है। लेपर्ड को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आस-पास के घरों की छत पर चढ़ गए।
इस दौरान लेपर्ड एक छत से दूसरी छत में कूदता रहा । वही वन विभाग की और से लेपर्ड के रेस्क्यू के प्रयास किए जा रहे है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment