फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 04 मई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना के सदर थाना क्षेत्र के गुहाला ग्राम में एक कुएं में युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना डेहरा जोहड़ी स्थित हासनला धाम के पास की है ।
शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने सदर पुलिस को दी । सूचना पर सदर थाना अधिकारी राजेश डूडी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कुएं से बाहर निकाला।
शव को कुएं से निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई। ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद युवती के शव को कुएं से बाहर निकाला जा सका। इसके बाद शव को नीमकाथाना जिला अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया गया है।
बकरी चराने वाले युवक ने बताया :-
घटना के बारे में पता तब चला जब, एक बकरी चराने वाले युवक को कुएं के पास से बदबू आई। जिस पर उसने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुएं में किसी शव के होने की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई ।
सूचना पर सदर थाना अधिकारी राजेश डूडी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से युवती के शव को कुएं से बाहर निकाला । इसके बाद शव को नीमकाथाना जिला अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया गया है।
सदर थाना अधिकारी राजेश डूडी ने बताया कि युवती के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शव की पहचान के लिए प्रयास कर रही है और मामले की जांच जारी है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment