वीडियो न्यूज़ : गुहाला में अज्ञात युवती का शव कुएं में मिलने का मामला : पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव का करवाया अंतिम संस्कार, युवती के शव की नहीं हुई शिनाख्त

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 05 मई 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना इलाके के सदर थाना क्षेत्र में अज्ञात युवती का शव मिलने के मामले में आज युवती की शिनाख्त नहीं होने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया के बाद नगरपालिका के सहयोग से अंतिम संस्कार कराया गया।

जानकारी के अनुसार गुहाला हंसनाला धाम के पास स्थित एक कुएं में दो-तीन दिन पहले युवती का शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर अस्पताल भिजवाया और पहचान के प्रयास किए, लेकिन युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाया। पहचान नहीं होने के चलते नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया। वही मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है और युवती की पहचान के प्रयास जारी हैं।

सदर थाना अधिकारी राजेश डूडी ने बताया कि दो दिन पहले एक महिला की कुएं में डेड बॉडी मिली थी जिसके बाद शव को कुएं से निकालकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था । शव की शिनाख्ती के प्रयास किए गए थे लेकिन शव पुराना होने से शिनाख्त नहीं हो पाई । आज शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव का अंतिम संस्कार किया गया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit