वीडियो न्यूज : गहलोत के बयान पर सियासी बवाल शुरू : पूर्व सीएम गहलोत ने BJP पर साधा निशाना, कहा - अगर इंदिरा गांधी जैसी नेता होतीं तो बैन लगा देतीं BJP जैसी पार्टी पर

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 15 जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है । पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने भाजपा पर देशभर मे धार्मिक ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाया है । गहलोत ने बीजेपी पर बैन तक लगाने की मांग कर डाली है

गहलोत ने कहा, "अगर इंदिरा गांधी जैसी नेता आज जिंदा होतीं तो वह बीजेपी जैसी पार्टी पर प्रतिबंध लगा देतीं। मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं कि आज का माहौल बेहद खतरनाक है। अगर देश अब भी नहीं जागा तो देश के लोगों को ही बाद में इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे।"

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे आरोप लगाया कि आज सत्ता में बैठे लोग जानबूझकर धार्मिक ध्रुवीकरण कर रहे हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि बीजेपी उत्तर प्रदेश चुनावों में मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देने में क्यों नाकाम रही।

उन्होंने सवाल करते हुए कहा, "आप देश की जनता को दिखाने के लिए ही सही पांच सीटें तो दे सकते थे। लेकिन आप यह दिखाना चाहते हैं कि हम पूरी तरह से हिंदुत्ववादी पार्टी हैं। जिनकी सोच ही हिंदुत्व समर्थकों को उकसाकर राज करने की हो अगर इंदिरा गांधी जैसी कद्दावर नेता आज जीवित होतीं तो वे बीजेपी जैसी पार्टी पर प्रतिबंध लगा देतीं। क्या आप सिर्फ हिंदुत्व के एजेंडे पर पार्टी चलाएंगे? क्या आप सिर्फ हिंदुओं के नाम पर राजनीति करना चाहते हैं?"

बीजेपी का पलटवार :-

गहलोत के बयान को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस की कड़ी आलोचना की। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि इससे हिंदुओं और हिंदुत्व के प्रति कांग्रेस की नफरत ही जाहिर होती है।

उन्होंने भी सवाल करते हुए कहा, "कांग्रेस पार्टी हिंदुओं और हिंदुत्व से नफरत करती है। अशोक गहलोत के बयान से इसका एक और सबूत सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार, हिंदुत्व जीवन जीने का एक तरीका है। वह इस पर प्रतिबंध क्यों लगाएगी?"

पूनावाला ने कहा कि गहलोत की टिप्पणियां कांग्रेस नेताओं की आपातकाल वाली मानसिकता को दर्शाती हैं और उन्होंने इस पुरानी पार्टी को इंडियन नेशनल खिलाफत करार दिया, जो केवल मुसलमानों का पक्ष लेती है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit