फोटो : फाइल फोटो
भरतपुर, 22 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
भरतपुर में जाट आरक्षण रैली में जैसे ही नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बोलना शुरू किया, बीजेपी के दोनों विधायक शैलेश सिंह और जगत सिंह बीच में मंच छोड़कर चले गए। इस दौरान जमकर नारेबाजी और शोर-शराबा हुआ।
दरअसल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर सांसद हनुमान बेनीवाल की टिप्पणी से नदबई से बीजेपी विधायक जगत सिंह नाराज हो गए। बेनीवाल को रोकने के लिए विधायक जगत सिंह खड़े हुए और उनसे हाथ मिलाया। इसके बाद भी बेनीवाल नहीं माने तो जगत सिंह ने गर्दन हिलाकर मना किया और मंच से उतरकर चले गए।
बेनीवाल ने कहा कि वह किसानों, जवानों, दलितों और शोषितों के हकों की लड़ाई लगातार लड़ते रहेंगे। रैली भरतपुर, धौलपुर और डीग जिले के जाट समाज को केंद्र में आरक्षण की मांग को लेकर की गई थी।
युवाओं के भविष्य से जुड़ा विषय :-
इससे पहले हुंकार सभा में सांसद संजना जाटव ने जाट आरक्षण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि भरतपुर, धौलपुर और डीग जिले के जाट समाज को भी राजस्थान के अन्य जिलों की तरह आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह केवल एक समाज की मांग नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ा विषय है, जिस पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
सांसद संजना जाटव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जब वह अपने संसदीय क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचीं तो लोगों ने उनसे जाट आरक्षण की मांग को संसद में उठाने का आग्रह किया था। जनता से किए गए उसी वादे को निभाते हुए उन्होंने लोकसभा में जाट आरक्षण का मुद्दा मजबूती से उठाया है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment