फोटो : फाइल फोटो
उदयपुरवाटी, 23 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े मंगलवार को उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र के पचलंगी गांव स्थित झड़ाया बालाजी धाम पहुंचे । उन्होंने यहाँ आयोजित 108 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ में शामिल होकर हवन में आहुति दी और देश प्रदेश मे सुख-समृद्धि की कामना की।
राज्यपाल के झड़ाया धाम पहुंचने पर श्रीराम महायज्ञ समिति के पदाधिकारियों के द्वारा स्वागत और सम्मान किया गया। राज्यपाल ने बालाजी महाराज की पूजा अर्चना कर बालाजी को चोला चढ़ाया। इसके बाद राज्यपाल बागड़े यज्ञ स्थल पर पहुंचे और विश्व कल्याण की कामना करते हुए यज्ञ में आहुति दी।

महायज्ञ समिति ने किया स्वागत :-
राज्यपाल के बालाजी धाम पहुँचने पर महायज्ञ समिति के पदाधिकारियों महामंडलेशवर सीताराम दास महाराज, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, सत्यनारायण अग्रवाल, वीरांगना कविता सामोता, और भगवान सहाय के द्वारा स्वागत किया गया । राज्यपाल ने बालाजी महाराज के दर्शन किए ।

राज्यपाल ने लोगों को भी संबोधित किया । कथा पांडाल में पहुंचने पर जलदाय विभाग मंत्री कैलाश चौधरी, खंडेला विधायक सुभाष मील, उदयपुरवाटी के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी और महामंडलेश्वर बलदेव दास महाराज सहित यज्ञ कमेटी के सदस्यों ने दुपट्टा ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।

धर्म -संस्कार हमारी पहचान :-
उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 108 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति, जनकल्याण, पर्यावरण शुद्धि है। यज्ञ की प्रत्येक आहुति लोकमंगल, विश्व कल्याण की भावना से समर्पित की जा रही है। महायज्ञ जैसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को जीवंत बनाए रखते हैं। धर्म और संस्कार हमारी पहचान हैं, जिन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
राज्यपाल के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा और विशेष यातायात व्यवस्था (डायवर्जन) की गई । इस दौरान झुंझुनूं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण कुमार गर्ग, सीकर जिला कलेक्टर आशीष मोदी, झुंझुनू एसपी पुलिस कावेंद्र सागर, सीकर एसपी प्रवीण नायक नुनावत मौजूद रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment