फोटो : फाइल फोटो
अयोध्या , 02 जुलाई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
फैज़ाबाद बार एसोसिएशन के वकीलों ने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर FIR दर्ज कराने के लिए प्रदर्शन किया है। सुबह 11.45 बजे अयोध्या में 500 से ज्यादा वकील सड़क पर उतर आए। चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर FIR की मांग कर नारेबाजी करने लगे।
फ़ैज़ाबाद बार एसोसिएशन के सदस्यों ने आज सुबह दान की कथित चोरी के मामले में FIR दर्ज कराने के लिए राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन जाने से पहले बार एसोसिएशन हॉल में एक बैठक की। शिकायत में चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के नाम शामिल हैं।
अयोध्या बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र ने कहा कि पुलिस को हमने शिकायत दी है और उन्होंने कहा कि FIR दर्ज की जाएगी। हमारी शिकायत में चार लोगों (जिनमें चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव शामिल हैं) के नाम हैं। अभी सिर्फ़ शिकायत दर्ज हुई है; FIR अभी तक पंजीकृत नहीं हुई है।
आरोप - प्रत्यारोप का दौर शुरू :-
पहली बार राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास महाराज ने पूर्व पदाधिकारी गोपाल राव पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पूरी गलती गोपाल राव की है। वे राजनीति कर रहे हैं। वो सबको उलझा देते हैं। वो राम की परंपरा नहीं मानते। गोपाल राव राम मंदिर के निर्माण प्रभारी और ट्रस्ट के आमंत्रित सदस्य थे। मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं।
बुलडोजर एक्शन की तैयारी :-
सूत्रों के मुताबिक, चढ़ावा चोरी के आरोपियों के खिलाफ सरकार सख्त एक्शन लेने जा रही है। प्रशासन ने आरोपियों के नए घरों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) ने ऐसे घरों की पहचान कर ली है, जिनका नक्शा पास नहीं है या जिन्होंने नियम तोड़े।
उन आरोपियों के घर रडार पर हैं, जो उन्होंने मंदिर में नौकरी के बाद बनवाए। आरोपी लवकुश मिश्रा का शहादतगंज में बन रहा मकान और अनुकल्प मिश्रा का कौशल पुरी स्थित मकान पर बुलडोजर चल सकता है। अयोध्या विकास प्राधिकरण यानी ADA आज ही इनको नोटिस भेज सकता है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment