वीडियो न्यूज : नीमकाथाना में पानी की टंकी पर चढ़ने का मामला : नीमकाथाना के करणपुरा में नया उप स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत करने के लिए प्रस्ताव भेजा

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 07 जुलाई 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना के करणपुरा में नया उप स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत करने का प्रस्ताव मंगलवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीकर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक को भिजवा दिया । 

बता दे कि करणपुरा में उप स्वास्थ्य केंद्र की  मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से आंदोलन चल रहा है । वही रविवार दोपहर को प्रदर्शनकारी कॉमरेड गोपाल सैनी व विक्रम यादव पुलिस उपाधीक्षक ऑफिस के सामने स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए थे । पानी की टंकी पर चढ़े पूर्व सरपंच गोपाल सैनी और एसएफआई कार्यकर्ता विक्रम यादव करीब सात घंटे बाद प्रशासन के आश्वासन पर नीचे उतर आए।

उपखंड अधिकारी राजवीर यादव, तहसीलदार देवीलाल चौधरी, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी भूपेंद्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक सुशील मान, कोतवाली थानाधिकारी पूर्व सरपंच बसंत यादव, कॉमरेड ओमप्रकाश यादव, कॉमरेड रोशन लाल गुर्जर, कॉमरेड कैलाश सामोता, कॉमरेड ओमप्रकाश सैनी, श्रीराम सैनी, ताराचंद सैनी, राजपाल डॉई और भूपेंद्र सिंह  के बीच चार दौर की वार्ता के बाद सहमति बनी ।

पूर्व सरपंच बसंत यादव ने बताया कि  ग्राम करणपुरा में नया उपस्वास्थ्य केंद्र तीन महा में स्वीकृत करवा दिया जायेग, ग्राम पंचायत नरसिंहपुरी द्वारा उपस्वास्थ केंद्र के नाम से जो पट्टा दिया गया है उसकी जांच करवा ली जायेगी।

समझौते के अनुसार आज दिनांक 7 जुलाई को ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी नीमकाथाना व मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीकर ने निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जयपुर को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है ।

पूर्व सरपंच गोपाल सैनी ने कहा कि तीन माह में समझौते में अगर वादा खिलाफी की गई तो हम फिर सड़कों पर आकर आंदोलन करेंगे जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit