फोटो : फाइल फोटो
सीकर , 11 जुलाई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
राजस्थान में लोकसभा की सीटें 25 से बढ़ाकर 37 करने का सुझाव दिया गया है । इसके साथ ही SC और ST कैटेगरी के लिए रिजर्व सीटों को भी बढ़ाने का सुझाव दिया गया है।
परिसीमन में सीटों की बढ़ोतरी और सीट रिजर्व करने के फार्मूले की रिपोर्ट सामने आने के बाद कई दिग्गजों की टेंशन बढ़ गई है । अगर ऐसा होता है तो कई दिग्गजों को अपने लिए दूसरी सीट तलाश करनी पड़ सकती है ।
बेनीवाल की बढ़ी टेंशन :-
रिपोर्ट में आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की नागौर सीट को परिसीमन में नागौर और डीडवाना-कुचामन करते हुए एससी के लिए रिजर्व करने का सुझाव दिया है। इसके साथ ही पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के प्रभाव वाली बारां- झालावाड़ सीट को परिसीमन में एसटी के लिए रिजर्व सीट बनाने का सुझाव दिया गया है। ऐसे मे बेनीवाल और राजे के पुत्र को नई सीट तलाशनी पड़ सकती है ।
रिपोर्ट में केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की बीकानेर सीट को एसएसी से जनरल और दौसा सीट को एसटी से जनरल करने का सुझाव दिया है। दौसा सीट को भी जनरल करने का सुझाव है । ऐसे मे सचिन पायलट यहां से चुनाव लड़ सकते है ।
नए जिलों के हिसाब से रिपोर्ट :-
गहलोत सरकार के समय बनाए गए जिलों और बाद में बीजेपी सरकार के संशोधन के बाद बचे हुए जिलों के राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए संभावित परिसीमन रिपोर्ट तैयार की गई है।
6 लोकसभा सीटों के तीन टुकड़े करने का सुझाव:-
पिछले दिनों पीएम सलाहकार परिषद की स्टडी रिपोर्ट में लोकसभा की सीटें 25 से बढ़ाकर 38 करने की सिफारिश की गई थी। रिपोर्ट में में लोकसभा की 13 नई सीटें बनाने के लिए मौजूदा 6 लोकसभा सीटों को तीन भागों और चूरू सीट को दो भागों में तोड़ने का सुझाव दिया गया था।
रिपोर्ट में चूरू लोकसभा सीट को दो भागों में बांटकर एक और नई लोकसभा सीट बनाने की सिफारिश की थी। जयपुर, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर, सीकर, उदयपुर और बांसवाड़ा सीटों को तीन-तीन भागों में बांटने का प्रस्ताव है। वही 18 सीटों को यथावत रखने का सुझाव है।
नीमकाथाना लोकसभा क्षेत्र बन सकता है :-
रिपोर्ट के मुताबित, सीकर लोकसभा सीट को तीन बांटने का प्रस्ताव है। फिलहाल सीकर लोकसभा क्षेत्र में सीकर, धोद, खंडेला, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, लक्ष्मणगढ़, दातारामगढ़ और चौमू विधानसभा शामिल है ।
सीकर लोकसभा क्षेत्र से चौमू को अलग किया जा सकता है । वही नीमकाथाना को नया लोकसभा क्षेत्र बनाया जा सकता है । नीमकथाना को गहलोत सरकार में जिला भी बनाया गया था । माना जा रहा है कॉंग्रेस ने एलान कर रखा है कि उनकी सरकार बनने पर नीमकाथाना को फिर से जिला बनाया जा सकता है । वही रिपोर्ट के मुताबित, सीकर से एक और लोकसभा क्षेत्र बनाया जा सकता है । सूत्रों के मुताबित, नीमकाथाना को लोकसभा क्षेत्र बनाकर भाजपा वोट बैंक के संतलित करने के साथ ही यहां से वापसी भी कर सकती है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment