फोटो : फाइल फोटो
उदयपुर, 07 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
उदयपुर में सोमवार को हाई वे पर एक चलते ट्रेलर में आग लग गई। आग लगने के बाद ड्राइवर और क्लीनर ने ट्रेलर से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना गोगुंदा-उदयपुर हाईवे की है ।
सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । प्रारम्भिक तौर पर ट्रेलर मे आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी माना जा रहा है ।
ट्रेलर कहां से कहां जा रहा था और ट्रेकर मे क्या भरा हुआ था । इन सबके बारें में अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है । आग लगने के कारण हाई पर वाहनों की कतार लग गई । हालंकि पुलिस ने ट्रैफिक बहाल कर ट्रैफिक सूचरु रूप से बहाल कर दिया ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment