फोटो : फाइल फोटो
झुंझुनूं , 08 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के पहले फेज के तहत जिले के 9 नगरीय निकायों में कल वोटिंग होगी । वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। सभी वोटिंग सेंटर्स पर वोटिंग टीम पहुंच चुकी हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि प्रथम चरण में बुधवार को नगर परिषद झुंझुनूं, नगर पालिका बगड़, सुल्ताना, नवलगढ़, जाखल, मुकुंदगढ़, डूंडलोद, खेतड़ी और उदयपुरवाटी में वोटिंग होगी ।
उन्होंने बताया कि वोटिंग को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वोटिंग टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं तथा सभी वोटिंग सेंटर्स पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। अब वोटर्स की बारी है कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने वोटिंग राइट का प्रयोग करें।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment