फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 09 सितंबर 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना नगर पालिका चुनाव को लेकर मतदान जारी है। लोगों में मतदान को लेकर बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। युवा, महिलाएं, विकलांग और बुजुर्ग लोकतंत्र के पूर्व में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे है। महिलाओं ने खासकर युवाओं से मतदान के लिए अपील की है।
मतदान के लिए नीमकाथाना में 49 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नगर पालिका चुनाव मे इस बार 147 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनमें 40 प्रत्याशी भाजपा से हैं। 40 कांग्रेस से हैं जबकि बाकी 67 अन्य हैं।
मतदान की शुरुआत होने के साथ ही प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से वोट की अपील भी करते नजर आए। शहर के कई वार्डों में मुकाबला रोचक बना हुआ है। नीमकाथाना में 20संवेदनशील और 4 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
बता दे कि नीमकाथाना में कुल 46,888 मतदाता है, जिनमें से 24,500 पुरुष और 22,388 महिला मतदाता शामिल है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment