वीडियो न्यूज : नीमकाथाना में भाजपा - कांग्रेस ने किया बोर्ड बनाने का दावा : सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष बाजोर बोले - कांग्रेस चेयरमैन दावेदार चुनाव हार रहे

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 09 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में नगर निकाय चुनाव के तहत नीमकाथाना नगरपालिका के 40 वार्डों में  मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर कहीं कोई बड़ी अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई।

बुधवार शाम 6 बजे तक 79.66 प्रतिशत मतदान हुआ। 40 वार्डों में चुनाव लड़ रहे 147 प्रत्याशियों का भाग्य EVM में बंद हो गया। अब  14 सितम्बर को कमला मोदी महिला महाविद्यालय में मतगणना के बाद ही तय होगा कि जीत का ताज किसके सिर सजेगा और नीमकाथाना की शहरी सरकार किसकी बनेगी। चुनाव के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे है ।

सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने नीमकाथाना में भाजपा का बोर्ड बनने का दावा किया। उन्होंने खास तौर पर नीमकाथाना की हॉट सीट माने जा रहे वार्ड नंबर 3 और वार्ड नंबर 17 में भाजपा की जीत का दावा किया। बाजोर ने कहा कि पूर्व पालिका अध्यक्ष त्रिलोक दीवान और पूर्व पालिका उपाध्यक्ष महेश मेगोतिया दोनों चुनाव हार रहे हैं और इन दोनों सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।

वहीं नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी ने कांग्रेस का बोर्ड बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मजबूत स्थिति में है और इस बार भी कांग्रेस अपना बोर्ड बनाएगी। विधायक ने 30 प्लस सीटें जीत कर कांग्रेस का बोर्ड बनने का दावा किया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit