जयपुर नगर निगम के 150 वार्डो के लिए कल मतदान : 150 वार्डो में कुल 723 प्रत्याशी मैदान में है, मतदान के लिए 2256 मतदान केंद्र बनाए

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 10 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डो के लिए शुक्रवार को मतदान होगा वोटिंग होगी। 150 वार्डो में कुल 723 प्रत्याशी मैदान में है, जिनके जीत-हार का फैसला कल 24.33 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे। जयपुर में मतदान करने के लिए जिला निर्वाचन शाखा ने 2256 मतदान केंद्र बनाए है।

जयपुर के 150 वार्डो मेंप्रमुख पार्टी बीजेपी और कांग्रेस दोनों से 149-149 प्रत्याशी मैदान में है, जबकि शेष 425 प्रत्याशी निर्दलीय या किसी राष्ट्रीय या क्षेत्रिय पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे है।

25 तक जुलूस पर रोक :-

पुलिस आयुक्तालय ने कानून-व्यवस्था और लोक शांति बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी की है। आदेश के अनुसार, नगर निकाय चुनाव-2026 में निर्वाचित किसी भी सदस्य, अध्यक्ष या उपाध्यक्ष की ओर से विजय जुलूस नहीं निकाला जा सकेगा।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (कानून एवं व्यवस्था) राजीव पचार ने आदेश जारी किया। कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण का मतदान 9 सितंबर (हो चुका), द्वितीय चरण 11 सितंबर और मतगणना 14 सितंबर को होगी। अध्यक्ष पद का चुनाव 21 सितंबर तथा उपाध्यक्ष पद का चुनाव 22 सितंबर को प्रस्तावित है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit