राजस्थान में एक बार फिर मौसम में होगा बदलाव : मौसम विभाग ने 11 सितंबर 5 जिलों में तेज बारिश का किया यलो अलर्ट जारी

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 10 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान में एक बार फिर मौसम मे बदलाव देखने को मिल सकता है मौसम विभाग ने 11 सितंबर 5 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के एरिया में 12 और 13 सितंबर को बारिश की चेतावनी दी है

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में फिलहाल एक नया लो-प्रेशर सिस्टम बन रहा है, जो धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ आगे बढ़ेगा। इस सिस्टम के असर से उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में भारी से अतिभारी बारिश, जबकि राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम साफ रहने और धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। बुधवार को गंगानगर में दिन का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार 10 से ज्यादा जिलों में पारा 35 डिग्री के ऊपर रहा।

 

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit