राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव : झुंझुनूं में दूसरे चरण में मतदान कल, 10 निकायों के 277 वार्डों में 1.87 लाख मतदाता क मतदान

फोटो  : फाइल फोटो 

झुंझुनूं, 10 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत झुंझुनूं जिले में दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार यानि 11 सितम्बर को होंगे । इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है ।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि दूसरे चरण में जिले की 10 नगरीय निकायों में मतदान होगा। मतदान का समय प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक निर्धारित है।

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में कुल 277 वार्डों के लिए 281 मतदान बूथ निर्धारित किए गए हैं। इन मतदान बूथों पर कुल 1,87,264 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 97,720 पुरुष, 89,544 महिला मतदाता शामिल हैं। दूसरे चरण के चुनाव में कुल 1,213 अभ्यर्थी मैदान में हैं।

दूसरे चरण में चिड़ावा नगर पालिका के 45 वार्डों के लिए 48 मतदान बूथ बनाए गए हैं तथा 46,049 मतदाता हैं। इनमें 24,033 पुरुष और 22,016 महिला मतदाता हैं। यहां 209 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।

मंड्रेला में 24 वार्डों के लिए 24 मतदान बूथ बनाए गए हैं तथा कुल 11,619 मतदाता हैं। इनमें 6,273 पुरुष और 5,346 महिला मतदाता हैं तथा 83 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।

पिलानी में 36 बूथ:-
पिलानी में 35 वार्डों के लिए 36 मतदान बूथ निर्धारित किए गए हैं। यहां कुल 24,034 मतदाता हैं, जिनमें 12,413 पुरुष तथा 11,621 महिला मतदाता हैं। चुनाव में 177 अभ्यर्थी हैं।

विद्याविहार में 25 वार्डों के लिए 25 मतदान बूथ बनाए गए हैं। यहां कुल 8,254 मतदाता हैं, जिनमें 4,193 पुरुष तथा 4,061 महिला मतदाता हैं। यहां 88 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।

सूरजगढ़ में 25 वार्डों के लिए 25 मतदान बूथ निर्धारित किए गए हैं। यहां कुल 17,619 मतदाता हैं, जिनमें 9,094 पुरुष तथा 8,525 महिला मतदाता हैं। कुल 119 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।

बुहाना में 20 वार्डों के लिए 20 मतदान बूथ बनाए गए हैं। यहां कुल 8,128 मतदाता हैं, जिनमें 4,250 पुरुष तथा 3,878 महिला मतदाता हैं। कुल 89 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।

सिंघाना में 35 वार्डों के लिए 35 मतदान बूथ निर्धारित किए गए हैं। यहां कुल 20,630 मतदाता हैं, जिनमें 10,928 पुरुष तथा 9,702 महिला मतदाता हैं। चुनाव में 221 अभ्यर्थी हैं।

मंडावा में 25 वार्डों के लिए 25 मतदान बूथ बनाए गए हैं। यहां कुल 19,636 मतदाता हैं, जिनमें 10,226 पुरुष तथा 9,410 महिला मतदाता हैं। कुल 63 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।

बिसाऊ में 23 वार्डों के लिए 23 मतदान बूथ निर्धारित किए गए हैं। यहां कुल 19,604 मतदाता हैं, जिनमें 10,214 पुरुष तथा 9,390 महिला मतदाता हैं। चुनाव में 75 अभ्यर्थी मैदान में हैं।

मलसीसर में 20 वार्डों के लिए 20 मतदान बूथ बनाए गए हैं। यहां कुल 11,691 मतदाता हैं, जिनमें 6,096 पुरुष तथा 5,595 महिला मतदाता हैं। कुल 89 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।

मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील:-
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे शुक्रवार, 11 सितम्बर को निर्धारित समय में अपने मतदान केन्द्र पर पहुंचकर बिना किसी भय, दबाव अथवा प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit