फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 10 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जयपुर सेंट्रल जेल में बंद बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव के पास मोबाइल मिलने का मामला सामने आया है। बुधवार को जेल में जेल प्रशासन द्वारा चलाए गए सघन तलाशी अभियान में यह मोबाइल मिला । मोबाइल जमीन पर बिछाए उनके कंबल के अंदर छुपा हुआ था ।
इसको लेकर जेल प्रशासन ने लालकोठी थाने में मामला दर्ज करवाया है। यादव के पास मिले मोबाइल को जब्त कर लिया गया है । सेंट्रल जेल में गुरुवार को भी सर्च ऑपरेशन में 8 बंदियों के पास मोबाइल मिले।
एसआई श्याम सुंदर ने बताय कि बलजीत यादव ने जमीन पर बिछाए कंबल के अंदर मोबाइल छुपा रखा था। वह जेल में बंद रहने के दौरान भी मोबाइल इस्तेमाल कर रहा था। इस मामले में जेल प्रहरी विष्णु (27) ने लालकोठी थाने में रिपोर्ट दी है। जब्त मोबाइल भी सौंपा गया है।
यादव से होगी पूछताछ :-
अब पुलिस टीम जेल में बंद पूर्व विधायक बलजीत से मोबाइल पहुंचाने वाले के बारे में पूछताछ की जाएगी। साथ ही जेल में बंद रहने के दौरान बाहर के किस-किस व्यक्ति से कॉन्टैक्ट किया, उसकी जानकारी के लिए सीडीआर निकलवाई जाएगी।
बता दे कि पूर्व विधायक बलजीत यादव स्थानीय क्षेत्र विकास फंड (MLA Fund) से 3 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के दुरुपयोग और गबन का आरोप में जेल में बंद है।
उन पर आरोप है कि बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के 32 सरकारी स्कूलों के लिए बैडमिंटन और क्रिकेट किट खरीदे गए थे। ये खेल सामग्री ढाई-तीन गुना ज्यादा कीमत पर खरीद कर सरकार को नुकसान पहुंचाया और विधायक कोष से सामान की आपूर्ति में 3.72 करोड़ रुपए का घोटाला किया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment