फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 10 सितंबर 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गए । भाजपा और कांग्रेस ने अपना अपना बोर्ड बनाने का दावा किया है । वही, मतदान खत्म के बाद भाजपा और कांग्रेस में प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू हो गई।
कांग्रेस के प्रत्याशियों का गुरुवार शाम को विधायक आवास पर पहुंचना शुरू हुआ । सभी को अलग-अलग गाड़ियों में बैठाकर रवाना किया गया। कहां भेजा गया, इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है ।
इससे पहले बुधवार देर रात भाजपा प्रत्याशियों की भी बाड़ेबंदी की गई थी। दोनों प्रमुख दल अब मतगणना से पहले अपने-अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखने के साथ ही बोर्ड बनाने के संभावित समीकरणों पर नजर बनाए हुए हैं।
बता दे कि नीमकाथाना नगर पालिका के चुनाव में कांग्रेस और भाजपा ने सभी 40 वार्डों में प्रत्याशी उतारे। दोनों दलों के अलावा अन्य पार्टियों और निर्दलीयों सहित कुल 147 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। 14 सितंबर को मतगणना के बाद तस्वीर साफ होगी कि किसका बोर्ड बनेगा।
चुनाव सम्पन्न होने के बाद दोनों ही दलों की और से बहुमत का दावा किया जा रहा है । लेकिन अंदर खाने यह माना जा रहा है कि टक्कर बराबर की है है। ऐसे में निर्दलीय किंगमेकर की भूमिका मे या सकते है।
बाड़ेबंदी की जरूरत क्यों ?
नीमकाथाना में अब तक कांग्रेस का बोर्ड बनता या रहा है। भाजपा ने इस बार सभी 40 वार्डों में प्रत्याशी उतारकर चुनाव में पूरी ताकत झोंकी। स्थानीय नेताओं ने अलग-अलग वार्डों में प्रचार और संपर्क अभियान संभाला।
जानकार सूत्रों का कहना है कि भाजपा यदि 20 या उसके आसपास सीटें हासिल करती है तो बहुमत के लिए उसे एक-दो पार्षदों की जरूरत होगी। ऐसी स्थिति में भाजपा के लिए भी निर्दलीय पार्षद निर्णायक साबित हो सकते हैं। यही कारण है कि भाजपा ने भी मतदान के बाद अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है।
सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस यदि 21 सीटों के बहुमत के करीब पहुंचती है, तो उसे बोर्ड बनाने के लिए कुछ निर्दलीय पार्षदों के समर्थन की जरूरत पड़ सकती है। यही वजह है कि कांग्रेस भी अभी से अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखने पर फोकस कर रही है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment