फोटो : फाइल फोटो
नई दिल्ली , 11 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
भारत में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में वैश्विक नेताओं की मेज़बानी के चलते कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वही, ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक कल्याण, सकारात्मक बातचीत और 'सुभाषितम' (संस्कृत सूक्तियों) की शाश्वत समझ पर ज़ोर देते हुए एक संदेश साझा किया।
अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा, "अगले कुछ दिनों में दुनियाभर के नेता BRICS समिट के लिए जुटेंगे। पूर्ण विश्वास है कि सम्मेलन में विश्व कल्याण की कामना के साथ विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी।"
ब्रिक्स समिट में शामिल हो रहे दुनिया के 2 बड़े नेताओं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के काफिले सबसे बड़े होंगे। गुरुवार को नोएडा के जेवर एयरपोर्ट पर 3 रूसी ट्रांसपोर्ट विमान के जरिए पुतिन का काफिला और ऑरस सीनेट बख्तरबंद लिमोजिन भी भारत पहुंची।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment