जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए मतदान : डिप्टी सीएम दीया कुमारी - सतीश पुनिया सहित कई दिग्गजों ने किया मतदान, वार्ड नंबर-114 में विवाद

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर , 11 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान में निकाय चुनाव के दूसरे चरण में मदन जारी है । जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए भी मतदान जारी है। मतदान को लेकर लोगों मे भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है ।

मुख्य सचिव श्रीवी. श्रीनिवास, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़,राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया समेत कई नेता भी वोट डालने पहुंचे और मतदान करने की अपील की।

विवाद भी हुआ :-
सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने के साथ ही वार्ड नंबर-114 के केसरियों की धर्मशाला में बनाए गए बूथ में विवाद हो गया। वहीं वार्ड नंबर- 27 से भाजपा प्रत्याशी ने उनके पक्ष में वोट के लिए बुजुर्ग वोटर के पैर पकड़ लिए। वार्ड 26 में मंगलम सिटी गवर्मेंट स्कूल बूथ पर कांग्रेस के एजेंट नहीं बैठने को लेकर हंगामा हो गया। वहीं वार्ड 113 के कांवटिया का खुर्रा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में बनाए गए मतदान केंद्र में ईवीएम मशीन खराब होने के बाद मतदाताओं ने हंगामा कर दिया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit