फोटो : फाइल फोटो
जयपुर , 11 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जयपुर में गुरुवार रात एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और तीन बेटियों की सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शुक्रवार सुबह अपने बुजुर्ग पिता को चाय पिलाकर घर से फरार हो गया। पुलिस को चारों के शव अलग-अलग कमरों में मिले हैं। मामला करधनी थाना क्षेत्र का है ।
DCP वेस्ट प्रशांत किरण के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को गोविंद वाटिका के प्लॉट नंबर ए-169 में हत्या की सूचना मिली।
पुलिस मौके पर पहुंची तो गीता झा (40) का शव मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में मिला। वहीं तीन बेटियों नंदनी (22), राधिका (17) और गिरीश उर्फ गौरी (14) के शव ग्राउंड फ्लोर के दो अलग-अलग कमरों में मिले। ऐसे में आशंका है कि राहुल ने रात को सोते समय पत्नी और बेटियों को मौत के घाट उतारा।
पुलिस को हत्या में काम लिया पत्थर भी मिल गया है। आरोपी ने सुबह 7 बजे दूध वाले से दूध भी लिया था। इसके बाद बुजुर्ग पिता लक्ष्मीनाथ झा को चाय बनाकर पिलाई थी और फिर फरार हो गया। आरोपी अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर घर पर ही छोड़ गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment