फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 11 सितंबर 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में नगर पालिका चुनाव के बाद मतगणना से पहले प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को नीमकाथाना में निर्दलीय प्रत्याशियों की मीटिंग हुई।
इससे पहले भाजपा और कांग्रेस में प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी हो चुकी है । अब भाजपा और कांग्रेस को छोड़कर अन्य दलों सहित निर्दलीय प्रत्याशियों की मीटिंग होना यह बताता है कि नीमकाथाना में शहरी सरकार में निर्दलीयों की बड़ी भूमिका हो सकती है ।
इस मीटिंग में करीब दो दर्जन प्रत्याशी शामिल हुए । मीटिंग में भविष्य की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई । हालंकि निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाड़ेबंदीसे इंकार किया और इसे एक सामान्य मीटिंग बताया ।
मीटिंग इसलिए अहम :-
जानकारी के अनुसार मीटिंग को इसलिए अहम माना जा रहा है कि भाजपा और कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी कर चुकी है । जानकारो का कहना है कि अगर किसी भी दल को अगर स्पष्ट बहुमत मिल जाता तो बाड़ेबंदी जैसी नौबत नहीं आती । यह इसलिए हो रहा है कि कोई भी स्पष्ट बहुमत को लेकर आश्वस्त नहीं है । ऐसे में निर्दलीय प्रत्याशी किंगमेकर की भूमिका में आ सकते है ।
आपको बता दे निकाय चुनाव को लेकर हुए मतदान की मतगणना 14 सितंबर को होगी। मतगणना के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी।
मीटिंग में वार्ड एक से प्रत्याशी अमित कुमार, वार्ड तीन से प्रत्याशीरोशन चौधरी, वार्ड चार से नरेश कुमार, वार्ड पांच से सुमित, वार्ड आठ से कृष्णा देवी, वार्ड नौ से देवेन्द्र, वार्ड ग्यारह से सुनील, वार्ड 21 से रंजीत, वार्ड 28 से चौथमल, वार्ड 29 से संदीप चौधरी, वार्ड तीस से कालुराम, वार्ड 39 से जय प्रकाश यादव, औ वार्ड 40 से विक्रांत सहित करीब दो दर्जन प्रत्याशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।से संदीप चौधरी, वार्ड तीस से कालुराम, वार्ड 39 से जय प्रकाश यादव, औ वार्ड 40 से विक्रांत सहित करीब दो दर्जन प्रत्याशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment