राजस्थान में मानसून फिर हुआ सक्रिय : जयपुर सहित जिलों में बारिश, 12 से 16 सितंबर के बीच बारिश की संभावना

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 11 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम के असर से राजस्थान में मानसून की बारिश हो रही है। जयपुर, झालावाड़ सहित जिलों में दोपहर बाद मौसम में बदलाव की वजह से बारिश का दौर शुरू हुआ

मौसम विभाग के अनुसार 12 से 16 सितंबर के दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर संभाग के कुछ और भागों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली चमक के साथ बारिश की गतिविधियों में में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 13-14 सितंबर को कोटा, उदयपुर संभाग व आस-पास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग के जिलों में 13 से 16 सितंबर को कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

 

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit