भाजपा ने अपने पार्षद प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी की शुरू : भाजपा कार्यालय से बसों के जरिए ले रवाना किया जा रहा, प्रशिक्षण शिविर की दी जानकारी

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 12 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

जयपुर नगर निगम चुनाव के बाद प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू हो है । मतगणना से पहले भाजपा ने बाड़ेबंदी शुरू कर दी । भाजपा पार्षद प्रत्याशी शहर भाजपा कार्यालय पहुंचने लगे है। जहां से उन्हें बसों के जरिए ले रवाना किया जा रहा है। 

बता दे कि 14 सितंबर को मतगणना के बाद 21 सितंबर को महापौर और 22 सितंबर को उप महापौर का चुनाव होना है। ऐसे में पार्टी नतीजों से पहले ही अपने संभावित विजयी प्रत्याशियों को एकजुट रखने की रणनीति पर काम कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी की ओर से प्रत्याशियों को 22 सितंबर तक का सामान साथ लाने के लिए कहा गया।ऐसे में विजयी प्रत्याशी सीधे महापौर और उप महापौर के चुनाव के लिए पहुंचेंगे।

मकसद एकजुटता का :-

भाजपा की इस कवायद का मकसद प्रत्याशियों को मतगणना के दौरान और उसके बाद एकजुट रखना माना जा रहा है। कई नगर निकायों में मुकाबला करीबी होने की संभावना है। ऐसे में नतीजे आने के बाद बोर्ड बनाने के लिए एक-दूसरे के पार्षदों से संपर्क साधने की कोशिश हो सकती है।

पार्टी की कोशिश है कि उसके संभावित विजयी पार्षद नतीजों के बाद दूसरे दलों के संपर्क में नहीं आएं। यदि किसी निकाय में बहुमत के लिए कुछ पार्षदों की जरूरत पड़ती है तो उस स्थिति में पार्टी अपने पार्षदों को एकजुट रखकर बोर्ड गठन की रणनीति पर आगे बढ़ सके।

प्रशिक्षण शिविर का नाम :-

भाजपा की ओर से प्रत्याशियों को फोन कर प्रशिक्षण शिविर की जानकारी दी जा रही है। सभी प्रत्याशियों को भाजपा मुख्यालय पहुंचने के लिए कहा गया । इसके बाद इन्हें एक स्थान पर ले जाया गया है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit