खेतड़ी नगरपालिका में प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी : भाजपा प्रत्याशियों को खेतड़ी से जयपुर भेजा, 14 सितंबर को आएंगे परिणाम

फोटो  : फाइल फोटो 

खेतड़ी, 12 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

खेतड़ी नगरपालिका चुनाव में मतदान के बाद भाजपा ने अपना बोर्ड बनाने की रणनीति के तहत अपने सभी प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी कर दी है। प्रत्याशियों को खेतड़ी से जयपुर ले जाया गया है, जहां उन्हें एक फार्म हाउस में रखा गया है।

बता दे कि खेतड़ी नगरपालिका के 25 वार्डों में 9 सितंबर को पहले चरण में मतदान हुआ था। अब 14 सितंबर को मतगणना होगी । चुनाव परिणाम आने के बाद नगरपालिका में बोर्ड बनाने के लिए राजनीतिक जोड़-तोड़ शुरू होने की संभावना है। इसी के तहत प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू हो गई है।

25 वार्डों में जीतने वाले पार्षद ही बोर्ड गठन में अहम भूमिका निभाएंगे। बहुमत के आंकड़े और पार्षदों के समर्थन के आधार पर अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी तय होगी।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit