निर्दलीय प्रत्याशी का पति गिरफ्तार, मचा हड़कंप : एसडीएम ऑफिस और थाने के बाहर जुटे सैकड़ों लोग, विरोध में बंद हुआ बाजार; लोगों ने की नारेबाजी

फोटो  : फाइल फोटो 

कोटपुतली - बहरोड, 12 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

कोटपुतली जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस ने बहरोड अग्रवाल समाज के अध्यक्ष एवं वार्ड नंबर 7 की निर्दलीय प्रत्याशी रेखा अग्रवाल के पति संजय अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया

संजय की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही समाज के लोग थाने ओर उपखंड कार्यालय के सामने पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया। संजय की पत्नी रेखा भी महिलाओं के साथ थाने के बाहर धरने पर बैठीं।

राजनीतिक दबाव का आरोप :-

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए गिरफ्तारी को राजनीतिक दबाव से प्रेरित बताया। समाज के लोगों का आरोप था कि निर्दलीय प्रत्याशी रेखा सभापति पद की दावेदार हैं, जिसके चलते उनके पति संजय को राजनीतिक दबाव में गिरफ्तार किया गया।

अतिरिक्त जाप्ता बुलाया :-

धरना-प्रदर्शन के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस जाप्ता बुलाया गया। बहरोड़ सदर, नीमराणा, मांढ़ण और शाहजहांपुर थानों की पुलिस तैनात की गई। संजय की रिहाई के बाद समर्थकों और समाज के लोगों ने उनके पक्ष में नारेबाजी की।

दरअसल, संजय को शुक्रवार को कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। संजय की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को बहरोड़ का सबसे पुराना मुख्य बाजार बंद रहा। संजय अग्रवाल को शनिवार को कोतवाली पुलिस ने एसडीएम के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit