भारत में BRICS समिट 2026 : पीएम मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ की द्विपक्षीय बैठक, मोदी और जिनपिंग बोले- मतभेद विवाद में न बदलें

फोटो  : फाइल फोटो 

नई दिल्ली, 12 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में BRICS समिट से अलग चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की। यह बैठक इसलिए भी अहम हो जाती है क्योंकि जिनपिंगकरीब सात साल बाद भारत आए है 

मोदी और जिनपिंग ने इस बात पर भी सहमति जताई कि मतभेदों को विवाद नहीं बनने देना चाहिए और संबंध लंबे चलने चाहिए। पीएम मोदी ने जोर दिया कि दोनों देशों के संबंध तीन ‘पारस्परिक सिद्धांतों’- सम्मान, संवेदनशीलता और हित से जुड़े होने चाहिए।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि एक मुश्किल अंतरराष्ट्रीय माहौल में, जिसमें आपस में जुड़े बदलाव और चुनौतियाँ हैं, चीन और भारत, दुनिया के दो सबसे ज़्यादा आबादी वाले देश और ग्लोबल साउथ के अहम सदस्य होने के नाते, बड़ी ज़िम्मेदारियाँ निभाते हैं। दोनों पक्षों को इंसानियत के भविष्य और अपने लोगों की भलाई को ध्यान में रखना चाहिए, और बड़े BRICS फ्रेमवर्क के अंदर उच्च-गुणवत्ता वाले सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

जिनपिंग ने कहा कि हमें एक बराबर और व्यवस्थित मल्टीपोलर दुनिया और आर्थिक वैश्वीकरण के एक सबको साथ लेकर चलने वाले, आपसी फ़ायदे की वकालत करनी चाहिए, जिससे दुनिया में शांति, स्थिरता, विकास और खुशहाली को बढ़ावा देने में और ज़्यादा सकारात्मक ऊर्जा आए।

पीएम ने जताया आभार :-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान चीन से मिले समर्थन और सहयोग के लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं। अब हमारे पास द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा करने का अवसर है। एक बार फिर भारत में आपका हार्दिक स्वागत है।

दिल्ली में ब्रिक्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और दुनिया के अन्य नेताओं के साथ शिरकत की। इसकी एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें सभी नेता बेहद खुश नजर या रहे है। 

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit