फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 13 सितंबर 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना नगर पालिका के लिए चुनाव के मतदान की सोमवार यानि 14 सितंबर को मतगणना होगी। मतगणना शहर में स्थित राजकीय महिला कमला मोदी महाविद्यालय में होगी। मतगणना को लेकर शनिवार को मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना सहायक शामिल हुए, जिन्हें मतगणना प्रकिया की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल महला, जिला परिषद के मुख्य मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव, राजस्व अपील अधिकारी राकेश कुमार गढ़वाल तथा यूआईटी सचिव राजवीर चौधरी सहित संबंधित अधिकारी एवं मतगणना कार्मिक उपस्थित रहे।
मिलेगा पहला पार्षद :-
उधर, नगर पालिका में शामिल तीन ग्राम पंचायतो के संपूर्ण हिस्से सहित आगवाड़ी और बल्लभदासपुरा राजस्व ग्राम के लोगों को पहला पार्षद मिलेगा। इससे पहले ये लोग सरपंच के लिए मतदान करते आए है। इन क्षेत्रों के लोगो ने पहली बार पार्षद के मतदान किया है।
इन क्षेत्रों को कुल 17 वार्डो में शामिल किया गया। 9 सितंबर को हुए मतदान में इन क्षेत्रों के लोगों का उत्साह शहरी क्षेत्र से कही अधिक देखने को मिला।
लोगों का कहना है कि अब उन्हें अधिक सुविधाएं मिल सकेगी। हालंकि चुनाव में सभी मुद्दे गायब रहे और जातिवाद हावी रहा।
मतदान के बाद से ही लोग चाय की दुकान और चौपाल पर हार जीत के समीकरण पर चर्चा करते नजर आ रहे है। अब 14 मतपेटियों के खुलने के साथ ही इन चर्चाओं के दौर पर विराम लग जाएगा और वास्तविक आंकड़े निकलकर सामने आ जाएंगे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment