फोटो : फाइल फोटो
चूरू, 13 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
चूरू की पुलिस ने एक युवक को अवैध मादक पदार्थ एमडी के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के पास से पांच ग्राम एमडी बरामद करते हुए बाइक को भी जब्त कर लिया है ।
पुलिस के अनुसार, तारानगर रोड पर पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी के दौराण एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर पकड़ा ।
पूछताछ में उसकी पहचान चूरू निवासी गिरधारी लाल के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने एमडी होने की बात कबूली। तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक थैली में सफेद पाउडर जैसा पदार्थ मिला।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच सदर थानाधिकारी इंद्रलाल को सौंपी गई है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment