एसीबी की सांभर में बड़ी कार्रवाई : एसीबी ने सांभर SHO राममिलन मीणा को किया ट्रैप, 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 13 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

एसीबी की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सांभर थाना अधिकारी (SHO) राममिलन मीणा को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ठेकेदार और स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारी द्वारा लगातार काम रोकने की धमकी और पैसों की नाजायज मांग से परेशान होकर एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत की थी।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक (DG) गोविंद गुप्ता और अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश में इस गोपनीय योजना को तैयार किया गया था। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने सांभर थाने के आसपास जाल बिछाया और जैसे ही परिवादी ने तय रणनीति के अनुसार 50 हजार रुपये की नकदी थाना प्रभारी राममिलन मीणा को सौंपी, एसीबी की टीम ने अचानक दबिश देकर उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद पूरे जयपुर ग्रामीण पुलिस जिले और राजस्थान पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, क्योंकि किसी थाना प्रभारी का अपने ही कार्यालय में घूस लेते पकड़ा जाना प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है।

ये है मामला :-

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय क्षेत्र में विकास कार्यों और सड़क निर्माण का काम काफी समय से प्रस्तावित था, लेकिन निर्माण कार्य शुरू होते ही पुलिस का हस्तक्षेप बढ़ने लगा था।

शिकायतकर्ता के अनुसार, सांभर SHO राममिलन मीणा लगातार निर्माण कार्य में अड़ंगा डालने और कानूनी कार्रवाई की धमकी दे रहे थे। उन्होंने काम को बिना किसी प्रशासनिक रुकावट और निर्विवाद रूप से चलने देने की एवज में भारी-भरकम राशि की मांग की थी, जिसके बाद मामला 50 हजार रुपये पर तय हुआ।

एसीबी टीम ने बिछाया जाल :_

पीड़ित द्वारा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद एसीबी की टीम ने प्राथमिक सत्यापन कराया। जिसमे रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि पूरी तरह सही पाई गई।

जिसके बाद एसीबी के एएसपी भूपेंद्र चौधरी ने अपनी टीम के साथ सांभर थाने के पास जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी SHO ने 50 हजार रुपये का केमिकल लगा नोटों का बंडल स्वीकार किया, एसीबी टीम ने मौके पर रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया और रिश्वत की राशि बरामद कर ली।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit