नगर निकाय चुनाव के मतदान की कल मतगणना : जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया, कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

फोटो  : फाइल फोटो 

बांसवाड़ा, 13 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

नगर निकाय आम चुनाव 2026 के तहत जिले के तीनों नगरीय निकायों-नगर परिषद बांसवाड़ा, नगर पालिका कुशलगढ़ एवं नगर पालिका परतापुर-गढ़ी की मतगणना कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव ने रविवार को सूचना केंद्र बांसवाड़ा का निरीक्षण कर नगर परिषद बांसवाड़ा की मतगणना व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मतगणना कक्ष, स्ट्रांग रूम, सुरक्षा व्यवस्था तथा मतगणना से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए मतगणना प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित प्रक्रिया की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी भागचंद रेगर, तहसीलदार सुंदरलाल मीणा सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit