फोटो : फाइल फोटो
सीकर, 13 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
सीकर सहित पूरे प्रदेश के 309 निकायों में हुए मतदान का परिणाम कल आएगा । इससे पहले अनेक जगहों पर भाजपा - कांग्रेस सहित अन्य प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी जैसी भी खबरे सामने आई । कई जगहों पर निर्दलीय प्रत्याशियों को उठाने जैसी खबर सामने आई । जिस पर कांग्रेस ने निशाना साधा है ।
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार घबराई हुई है और निर्दलीय प्रत्याशियों को उठाने तथा कांग्रेस प्रत्याशियों को प्रलोभन देने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपने लोगों पर ही विश्वास नहीं है।
दरअसल पीसीसी चीफ एवं लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने गंदे पानी की निकासी के लिए सीसी सड़क, फागेड़ियों की ढाणी में यात्री स्टैंड, मोक्षधाम की चारदीवारी, पोसानी से रामचंद्र का बास तक नवीन सड़क तथा पोसानी से सुजान सिंह व लक्ष्मणराम की ढाणी तक सड़क निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
रोजगार के लिए परेशान :-
डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी सरकार को मैनेज करने पर ध्यान देना चाहिए और जनता को अपना फैसला करने देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कोई भी वर्ग सरकार से खुश नहीं है। अपराध बढ़ रहे हैं, स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, सड़कें बदहाल हैं, बिजली की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही तथा बेरोजगार, रोजगार के लिए परेशान हैं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment