फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 13 सितंबर 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना शहर सहित पूरे देश में कल यानी सोमवार, 14 सितंबर से गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर गणेश उत्सव की शुरुआत होगी। इस दौरान विभिन्न पंडालों में महाआरती, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा ।
छावनी के गणपति मित्र मंडल और सर्व समाज समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति कल से गणेश उत्सव की शुरुआत होगी। पंडालों में महाआरती, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा ।
इसके साथ ही दिल्ली - रेवाड़ी के कलाकारों की शानदार प्रस्तुति देखने को मिलेगी । वही स्थानीय कलाकार सहित नन्हे बाल कलाकार भी अपने शानदार कार्यक्रमो की प्रस्तुति देंगे ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment