फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 13 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जयपुर के करधनी के गोविंद वाटिका में 2 दिन पहले अपनी पत्नी और तीन मासूम बेटियों की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है । पुलिस ने आरोपी को रींगस इलाके से पकड़ा। पुलिस आरोपी को जयपुर लाकर पूछताछ कर रही है।
आरोपी वारदात के बाद जयपुर से खाटूश्याम दर्शन के लिए गया था. जहां पर एक होटल में रुका हुआ था । होटल में खर्च के पैसे खत्म होने पर उसने अपनी अंगूठी बेचकर 500 रुपये लेने की कोशिश की, लेकिन होटल संचालक ने इनकार कर दिया ।
11 सितंबर को हुई थी घटना:-
दरअसल, बीते शुक्रवार (11 सितंबर) को रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई थी। करधनी थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुरा इलाके में राहुल झा का घर है। उस दिन सुबह जब राहुल के घर में कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के लोगों को शक हुआ। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम ने जब घर के अंदर जाकर देखा तो पुलिसकर्मी दंग रह गए। एक ही कमरे में पत्नी और तीन बेटियों की खून से सनी लाशें पड़ी हुई थीं ।
ईंट से सिर कुचलकर हत्या:-
पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मां और तीनों बेटियों की मौत का कारण सिर में गंभीर चोट लगना सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आरोप है कि चारों के सिर सीमेंट की ईंट से कुचले गए थे। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment