राजस्थान के 309 निकायों में मतगणना आज : चुनाव 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में हुए थे, परिणाम के बाद बोर्ड बनाने के लिए जोड़तोड़ होगा शुरू

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 14 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान के 309 नगरीय निकायों के चुनाव के लिए हुए मतदान का परिणाम आज सामने या जाएगा । चुनाव 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में हुए, लेकिन सभी निकायों की मतगणना आज एक साथ होगी।

अधिकांश जगह निकाय मुख्यालयों पर मतगणना होगी, जबकि बीकानेर में जिला मुख्यालय पर वोटों की गिनती होगी। दोनों चरणों में कुल 73.56 फीसदी मतदान हुआ, जो पिछले निकाय चुनावों के मुकाबले 3 फीसदी से ज्यादा है। 

आज 38,889 उम्मीदवारों की हार-जीत के साथ 10 नगर, 47 नगर परिषद और 252 नगर पालिकाओं में बोर्ड गठन की तस्वीर साफ होगी। प्रत्याशियों में भाजपा के 9,290, कांग्रेस के 9,027 और 18,732 निर्दलीय (अन्य दलों में आरएलपी 948, आप 311, बसपा 298, माकपा 185 और बीएपी 98 उम्मीदवार) शामिल हैं।

इसके साथ ही भाजपा-कांग्रेस समेत अन्य दलों और निर्दलीयों में बोर्ड बनाने के लिए जोड़तोड़ शुरू होगी। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी और संभवतः दोपहर तक सभी के परिणाम सामने आ जाएंगे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit