वीडियो न्यूज : नीमकाथाना नगर पालिका चुनाव की मतगणना शुरू : सुबह 10 बजे तक साफ होगी तस्वीर, कांग्रेस प्रत्याशी ने मनाई शादी की 50वीं वर्षगांठ

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 14 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना नगर पालिका चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद आज मतगणना जारी है । मतगणना शहर में स्थित कमला मोदी गर्ल्स कॉलेज में आज 8 बजे से शुरू हो चुकी है । 

इससे पहले देर रात को कांग्रेस प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी के दौरान रॉयल पैलेस में अलग ही नजारा देखने को मिला। वार्ड नंबर 24 से कांग्रेस प्रत्याशी रेवती देवी पत्नी जगदीश सैनी की शादी की 50वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान बाड़ेबंदी में मौजूद कांग्रेस विधायक सहित अन्य प्रत्याशियों ने भी समारोह में उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान केक काटकर 50वीं सालगिरह की खुशियां मनाई गईं। इसके बाद रेवती देवी और उनके पति जगदीश सैनी ने वैवाहिक जीवन की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रतीकात्मक रूप से सात फेरे भी लिए। समारोह में विधायक और अन्य प्रत्याशियों ने जमकर डांस किया।

बाड़ेबंदी के बीच कुछ देर के लिए चुनावी तनाव से दूर प्रत्याशी और समर्थक उत्सव के माहौल में नजर आए। इसका एक वीडियो सामने आया है । वीडियो में विधायक सहित सभी प्रत्याशी डांस करते हुए नजर या रहे है ।

बता दे कि नीमकाथाना नगर पालिका के लिए 9 सितंबर को मतदान हुआ था। जिसमें 79.66 प्रतिशत मतदाताओ ने मतदान किया। जिनकी आज मतगणना जारी है ।  कुछ देर में तस्वीर साफ हो जाएगी।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit