फोटो : फाइल फोटो
सीकर, 14 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
सीकर नगर परिषद के लिए मतदान की मतगणना जारी है। नगर परिषद के 64 वार्डों में कांग्रेस के 38, भाजपा के 22 प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। वहीं, 4 निर्दलीय और 1 सीट पर आरएलपी ने जीत हासिल की है।
सीकर नगर परिषद के 64 वार्डों के लिए गर्ल्स कॉलेज के उत्तरी विंग में कमरा संख्या 109 में 12 टेबलों पर वोटों की गिनती हो रही है। वोटों की गिनती के लिए कुल 25 राउंड होंगे।
नगर परिषद के पूर्व सभापति जीवण खां ने वार्ड नंबर 15 और उनकी पत्नी खतीजा ने वार्ड नंबर 16 से जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 46 में कांग्रेस से सुरेश सैनी चुनाव हार गए। वार्ड 47 में उनकी पत्नी कोमल कांग्रेस से जीत गई। वार्ड नंबर 20 में कांग्रेस प्रत्याशी शंभू दयाल ने जीत दर्ज की । वहीं, वार्ड 18 में दोनों प्रत्याशियों को बराबर वोट मिले हैं। यहां री काउंटिंग की मांग की जा रही है।
पत्थरबाजी भी हुई :-
वार्ड 17 में विजयी कांग्रेस प्रत्याशी तसलीम और निर्दलीय प्रत्याशी अर्शिन के समर्थक नतीजों के बाद भिड़ गए। दोनों के बीच पत्थरबाजी भी हुई। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment