जयपुर नगर निगम के चुनाव परिणाम : बीजेपी 68 वार्ड में और कांग्रेस 48 पर जीती, 14 सीट पर निर्दलीय जीते, पूर्व मेयर खण्डेलवाल हारी

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 14 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के वोटों की गिनती सीकर रोड स्थित श्री भवानी निकेतन कॉलेज में बने मतगणना केंद्र पर जारी है। फिलहाल बीजेपी 68 सीट पर जीत के साथ आगे चल रही है। कांग्रेस ने 48 और निर्दलीय ने 14 सीट पर जीत दर्ज की है।

11 सितंबर 2026 को हुए मतदान में जयपुर की जनता ने 63.55% वोटिंग कर मैदान में मौजूद 723 प्रत्याशियों के भाग्य को ईवीएम में बंद कर दिया था। कुछ ही देर में तस्वीर साफ हो जाएगी ।

पूर्व मेयर हारी :-

वार्ड 110 से जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल हार गई है । उनके सामने कांग्रेस से सुनीता मेठी थी। सुनीता पिछली बार के पार्षद अरविंद मेठी की पत्नी हैं। सुनीता मेठी ने उन्हें पछाड़ दिया। ज्योति खंडेलवाल एक भी बूथ पर नहीं जीती हैं।

ज्योति खंडेलवाल की इस हार को नगर निगम चुनावों का अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर माना जा रहा है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने के बाद से ही उनके टिकट और उम्मीदवारी को लेकर अंदरूनी खींचतान की खबरें सामने आ रही थीं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit