वीडियो न्यूज : नीमकाथाना नगर पालिका चुनाव परिणाम : नीमकाथाना में वार्ड नंबर 17 से कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी महेश मेगोतिया का डांस का वीडियो वायरल

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 14 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना पालिका चुनाव के परिणाम सोमवार को घोषित हो गए है। पालिका के 40 में से 20 वार्डों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। वही 17 सीटे भाजपा के खाते में गई है और तीन सीटों पर निर्दलियों का कब्जा रहा है । 

नीमकाथाना में बोर्ड बनाने के लिए 21 का बहुमत है । ऐसे में कांग्रेस को अपना चेयरमैन बनाने के लिए एक निर्दलीय का जरूरत पड़ेगी ।

दीवान हारे :-
इस चुनाव में मुख्य रूप से वार्ड तीन और वार्ड 17 हॉट बनी हुई थी । वार्ड तीन में कांग्रेस से त्रिलोक दीवान प्रत्याशी थे , वही भाजपा से प्रमोद बाजोर थे । जिसमें प्रमोद बाजोर 70 वोटों से चुनाव जीत गए । वही वार्ड 17 में कांग्रेस के महेश मेगोतिया 128 मतों से चुनाव जीत गए ।

महेश मेगोतिया का वीडियो वायरल :-
वार्ड 17 से कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी महेश मेगोतिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में महेश मेगोतिया कांग्रेस के अन्य प्रत्याशियों के साथ डांस करते हुए नजर या रहे है ।

वीडियो रविवार रात का कांग्रेस की बाड़ेबंदी का है । जहां मतगणना से ठीक एक दिन पहले सभी प्रत्याशियों ने कांग्रेस प्रत्याशी की शादी की 50 वीं वर्षगांठ समारोह में उत्साह के साथ हिस्सा लिया और जमकर डांस किया ।

कार्यक्रम में नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी सहित कांग्रेस प्रत्याशी मौजूद रहे ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit