फोटो : फाइल फोटो
झुंझुनूं, 14 सितंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
झुंझुनूं नगर परिषद के सभी 60 वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। 60 मे से 30 सीटें जीतकर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी है । हालंकि बहुमत से सिर्फ एक सीट दूर है। झुंझुनूं नगर परिषद में बहुमत के लिए 31 सीटे चाहिए ।
अगर बात भाजपा की करे तो भाजपा को 15 सीटों पर जीत मिली है । वही निर्दलीयों की संख्या भी 15 ही है। ऐसे में कांग्रेस को बहुमत के लिए एक निर्दलीय की दरकार है ।
कांग्रेस का बनेगा बोर्ड :-
नगर परिषद में इस बार कुल 15 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीतकर परिषद में पहुंचे हैं। इनमें पूर्व उपसभापति वीरेंद्र डारा भी शामिल हैं। डारा पहले ही कांग्रेस के साथ होने की बात कह चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस के 30 पार्षदों के साथ डारा का समर्थन जुड़ने पर संख्या 31 हो जाती है, जो बोर्ड बनाने के लिए जरूरी बहुमत है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment