वीडियो न्यूज : जयपुर नगर निगम के रिजल्ट से भाजपा गदगद : सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा - जनता ने हमारे ढाई साल के काम पर लगाई मुहर

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 14 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जनता ने 'एक राज्य, एक चुनाव' का समर्थन किया है।लोग समझते हैं कि एक साथ चुनाव कराने से बार-बार होने वाली वोटिंग में जनता का पैसा बर्बाद होने से बचता है और विकास कार्य बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ पाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि "एक राज्य, एक चुनाव' का संकल्प हमने इसलिए लिया क्योंकि कांग्रेस के शासनकाल में स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव लगातार दो साल तक खिंचते रहे थे।

बता दे कि जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में से बीजेपी ने 78 सीट पर अपनी जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस ने 53 और निर्दलीय ने 15 सीट पर जीत दर्ज की है। आज 150 में से 146 वार्ड के वोटों की काउंटिंग हुई। 4 वार्ड 9, 18, 25 और 34 के 5 बूथों पर री-पोलिंग होगी।

जीत कार्यकर्ताओं को समर्पित :-

सीएम ने कहा कि आज, राजस्थान के शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में मिली इस ऐतिहासिक और शानदार जीत के अवसर पर, मैं राजस्थान की जनता का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ। मैं उन सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी को यह जीत दिलाने के लिए लगातार अपना समय और मेहनत लगाई। मैं यह जीत उन सभी कार्यकर्ताओं और राजस्थान की जनता को समर्पित करता हूँ, और उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ

उन्होंने कहा कि मैं यह भी कहना चाहूँगा कि जैसा कि आपने देखा है, हम एक विज़न के साथ जनता के सामने आए थे और पिछले ढाई सालों में हमने अपने घोषणा-पत्र में किए गए 78% वादे पूरे किए हैं। लोगों को भरोसा है कि हमने जो शहरी विकास घोषणा-पत्र पेश किया था, वह उनके कल्याण, सार्वजनिक विकास, गरीबी दूर करने, युवाओं, महिलाओं, आम जनता और वरिष्ठ नागरिकों पर केंद्रित है। हम निश्चित रूप से इन सभी वादों को पूरा करेंगे

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit