निकायों में अध्यक्ष चुनाव के नामांकन आज से : जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर-निगम मेयर और सुकेत नगरपालिका में नहीं होंगे नामांकन

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 15 सितंबर 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

प्रदेश के 305 शहरी निकायों में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन आज और कल होंगे । राज्य निर्वाचन आयोग ने आज सुबह 7 बजे निकाय प्रमुखों के चुनाव के अधिसूचना जारी कर दी है।

अधिसूचना के अनुसार, 305 निकायों में आज सुबह 10:30 बजे से लेकर कल दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन किए जा सकेंगे। 17 सितंबर को नामांकनों की जांच होगी, 18 सितंबर को 3 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा। 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक वोटिंग होगी।

राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के बाद प्रदेश के 7 नगर निगमों में मेयर, 47 ​नगर परिषदों में सभापति और 251 नगरपालिकाओं में नगरपालिका अध्यक्ष के पदों पर चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

यहां नहीं होंगे नामांकन :-

राज्य निर्वाचन आयोग ने जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगरपालिका के 8 बूथों पर 16 सितंबर को रिपोलिंग कराने के आदेश दिए थे। काउंटिंग के दौरान ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण 10 बूथों पर रिजल्ट अटक गए थे। चार निकायों के 10 बूथों पर 16 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रिपोलिंग होगी और 17 सितंबर को सुबह 8 बजे से वो​टों की गिनती होगी।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit