फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 12 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में लोगों ने चोर को पकड़कर पीट दिया । सोमवार में नीमकाथाना के श्याम मंदिर बूगदा क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने चोर को कबाड़ी के पास से पकड़ा और बैठा लिया ।
आरोपी युवक कबाड़ी के पास कबाड़ बेचने आया था । शक होने पर युवक को पकड़कर पूछताछ की गई । जिस पर युवक ने चोरी की वारदात करना कबुल कर लिया ।
राजेन्द्र यादव ने बताया कि 9 अक्टूबर को वार्ड नंबर 17 मे स्थित उनके घर से तीन युवकों ने पीतल की पानी भरने की टंकी चुरा ली थी । वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी । वारदात के बाद कोतवाली थाने में शिकायत दी ।
वारदात के बाद से ही स्थानीय लोग सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवको की तलाश कर रहे थे । रविवार को जब युवक पर शक हुआ तो उसे पकड़कर बैठा लिया । युवक ने चोरी की वारदात कबूल कर ली ।
लोगों ने कोतवाली पुलिस और डायल 112 पर कॉल कर जानकारी दी ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment